Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in, बीकानेर। शांतिविजय सेवा समिति के तत्वावधान में 115 जाेड़ों ने गंगाशहर रोड़ स्थित कला मंदिर में सामूहिक रूप से योगिराज आचार्य विजय शांति सूरीश्वर का महाभिषेक किया। शनिवार सुबह सवा नौ बजे शुरू हुए सामूहिक अभिषेक के लिए कला मंदिर की सजावट की गई। परिसर में गहुली रचना के ​साथ रंगोली और फूलों से सजावट की गई। मंच पर परमात्मा तीर्थकर शांतिनाथ भगवान और योगिराज की प्रतिमा लगाई गई।

 

मध्यप्रदेश के नागेश्वर से आए विधिकारक प्रवीण भाई एवं विपिन भाई ने अभिषेक शुरू करवाया। मंगलाचरण में अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय एवं सर्व साधु,साध्वी भगवंतों की वंदना की गई। उसके बाद शत्रुंजय, बामनवाड, अचलगढ़, वीरवाड़ा, मनादर, मांडोली आदि तीर्थों के भगवंतों की स्तुति की गई। महाभिषेक में सुगंधित औषधियों से 115 गुरुदेव की प्रतिमाओं का फूल, धूप, दीप,दूध, फल, मिठाई आदि से पूजा की।

 

पूजा में भजन गायक महेन्द्र कोचर, विनोद सेठिया, सुनील पारख, बसु सिंगी, सत्येंद्र बैद, राहुल कोचर, कुशल बैद के….. मांडोली के राजा मेरी लाज बचाओ ना, आओ आओ गुरुसा बेगा आओ, भक्तों ने हिलमिलकर दरबार सजाया हैं… भजनों से श्रोता झूम उठे। अंत में परमात्मा और गुरुदेव की आरती की गई। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, कला मंदिर के संचालक हस्तीमल सेठी का सम्मान किया गया।

 

समारोह में शांतिविजय सेवा समिति के अध्यक्ष ऋषभ सेठिया, जैन महासभा के अध्यक्ष विनोद बाफना, भाजपा के महामंत्री मोहन सुराणा, मंत्री मेघराज बोथरा, समाजसेवी नरपत सेठिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन, जैन पाठशाला के अध्यक्ष विजय कोचर, डॉ जेएस मेहता, समाजसेवी बसंत नवलखा, महेंद्र जैन, इंदरमल सुराणा, अभय सेठी आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। जैन सामज का स्वधर्मी वात्सल्य का आयोजन हुआ। संचालन हेमन्त कुमार सिंगी ने किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page