hellobikaner.in

Share

बीकानेर, hellobikaner.in छत्तरगढ़ जिले में इंदिरा गांधी नहर में 13 साल की एक बच्ची शुक्रवार शाम को गिर गई। शनिवार सुबह से उसे ढूंढने के लिए छत्तरगढ़ पुलिस और SDRF के जवान ढूंढने के लिए जुटे हुए हैं। अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार में लोगो की चिंता बढ़ गई है।

 

छत्तरगढ़ में मुख्य नहर के आसपास गायत्री नामक लड़की खेल रही थी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया। वो सीधे नहर में जा गिरी। साथ खेल रहे बच्चों ने परिवार वालों को सूचना दी। बड़ी संख्या में लोग मौके पर भी पहुंचे लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। देर रात ज्यादा कार्य नहीं हो पाया लेकिन शनिवार सुबह से CO खाजूवाला अंजुम कयाल ने SDRF के जवानों को नहर में उतार दिया। नाव पर जवानों ने कई K.M तक खंगाल लिया लेकिन पता  koi नहीं चला।

 

आशंका है कि बहती हुई गायत्री काफी दूर निकल गई है। नहर के गेट्स बंद करके भी उसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। इंदिरा गांधी नहर की RD 522-523 के पास ही गायत्री अपने मामा के घर आई हुई थी। वो दिनभर खेत में ही खेल रही थी लेकिन शाम होते होते बच्चे बाहर नहर के आसपास चले । इस दौरान कब वो नहर के किनारे पर पहुंच गए, इसका पता नहीं चला। हादसे के बाद से गायत्री के परिवार की हालत खराब है। पुलिस के साथ गायत्री के परिजन और ग्रामीण भी ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page