Corona In India

Corona In India

Share

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 2323 नये मामलों की पुष्टि हुई है। साथ ही इस महामारी से 25 और लोगों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर पांच लाख 24 हजार 348 तक पहुंच गयी है।

 

 

देश में कोरोना संक्रमण के 2,323 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर चार करोड़ 31 लाख 34 हजार 145 तक पहुंच गई है। इस दौरान सक्रिय मामलों में 48 की कमी आई है, जिसके साथ ही अब इनकी संख्या 14,996 रह गई है। इस बीच, देश में जारी कोविड टीकाकरण अभियान में अब तक 192.12 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 15,32,383 टीके लगाए गए।

 

 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2,346 लोगों के कोविड से मुक्त होने के साथ ही इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर चार करोड़ 25 लाख 94 हजार 801 हो गयी है।

 

 

देश में कोरोना रिकवरी दर 98.75 प्रतिशत है। वहीं, सक्रिय दर 0.03 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। देश के 13 राज्यों में जहां सक्रिय मामले बढ़े हैं वहीं 16 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में कमी आयी है। केरल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 171 बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 3,750 हो गये हैं। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 362 बढ़कर 64,76,254 हो गयी जबकि मृतकों की संख्या 69,480 है।

 

 

राष्ट्रीय राजधानी में सक्रिय मामले 148 घटने से 2,229 रह गये हैं। वहीं, 678 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 18,74,282 पर पहुंच गया जबकि मृतकों की संख्या 26,199 है।महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 41 बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 1,761 तक पहुंच गयी हैं। वहीं, 270 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 77,32,552 तक पहुंच गयी जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,47,856 है।

 

 

कनार्टक में सक्रिय मामले 60 घटकर 1,666 रह गये हैं। इस दौरान, 155 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 39,08,451 हो गयी जबकि मृतकों का आंकड़ा 40,106 है। हरियाणा में सक्रिय मामले 35 घटकर 1,213 रह गये हैं। इस दौरान 297 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 9,88,642 तक पहुंच गयी है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 10621 पर स्थिर है।

 

 

पश्चिम बंगाल में सक्रिय मामले सात बढ़ने से 384 हो गये हैं। इस दौरान कोरोना मृतकों का आंकड़ा 21,203 पर स्थिर रहा। राज्य में संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 19,97,439 हो गयी है। देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या आठ बढ़कर 906 हो गयी हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या में 137 का इजाफा होने के बाद कुल संख्या बढ़कर 20,53,975 हो गयी है, जबकि महामारी के संक्रमण से एक और मरीज की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 23,517 हो गया है।

 

 

 

मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 24 बढ़कर 260 हो गये हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को 31 और लोगों ने मात दे दी जिसके बाद कोरोना से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 10,31,129 हो गयी है, जबकि अभी तक इस महामारी से 10,735 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड में नौ सक्रिय मामले घटने से इनकी संख्या 483 रह गयी हैं। वहीं, कोरोना से निजात पाने वालों की कुल संख्या 4,29,604 तक पहुंच गयी है। राज्य में कोविड-19 से अब तक 7,693 लोग जान गंवा चुके हैं।

 

मिजोरम में सक्रिय मामले 50 घटकर 150 रह गये हैं। इस दौरान राज्य में 65 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2,27,262 हो गयी। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 698 है। ओडिशा में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या दस बढ़कर 171 हो गयी हैं। वहीं राज्य में अब तक 12,79,052 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं। जबकि अभी तक 9,126 लोग काल के गाल में समा चुके हैं।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page