Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, www.hellobikaner.in, बीकानेर। भारत विकास परिषद उत्तर पश्चिम क्षेत्र (राजस्थान प्रदेश) का क्षेत्रीय महिला संस्कार सम्मेलन श्रीविधा 15 सितंबर को रानी बाजार स्थित पार्क पैराडाइज में होगा।

राजस्थान उत्तर प्रांत और मीरा शाखा के बैनर तले हो रहे इस संस्कार सम्मेलन में प्रदेश की 400 महिलाएं भाग लेंगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ त्रिभुवन शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री दुर्गादत्त शर्मा भी शामिल होंगे। इसके अलावा ते​जस्विनी गौतम, केंद्रीय कारागृह के जेल अधीक्षक सुमन पॉलीवाल भी अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

क्षेत्रीय महासचिव सीए संदीप बाल्दी ने बताया कि सम्मेलन में महिला सहभागिता के कार्यों की चर्चा की जाएगी। साथ ही भविष्य के लिए विभिन्न योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। कार्यक्रम संयोजिका शशि चुग ने बताया कि सम्मेलन के लिए सभी तैयारियां कर दी गई हैं।

सम्मेलन में नृत्य नाटिका के माध्यम से महिला आत्मनिर्भरता एवं आत्मरक्षा और एनीमिया मुक्त भारत प्रकल्प का प्रदर्शन किया जाएगा। सम्मेलन के अंतिम सत्र में प्रदेश में महिला सहभागिता के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य कर रही शाखाओं एवं भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा। सम्मेलन की व्यवस्थाओं के लिए समितियांे का गठन कर कार्यों का वितरण किया गया।

:4 सत्रों में होगा महिला संस्कार सम्मेलन :
महिला संस्कार सम्मेलन को आयोजन राजस्थान उत्तर प्रांत की मीरा शाखा द्वारा किया जा रहा है। प्रांतीय अध्यक्ष रितेश अरोड़ा ने बताया कि यह सम्मेलन चार सत्रों में होगा। प्रांतीय महिला संयोजिका डॉक्टर दीप्ति वाहल और मीरा शाखा अध्यक्ष ऋतु मित्तल ने बताया कि महिलाओं में नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने और समाज में समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रत्येक प्रांत की महिला संयोजिका को अपने मन की बात रखने और एक अन्य वक्ता को समसामयिक विषय पर चर्चा करने के लिए सत्र रखा जाएगा। प्रबोधिनी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से भारत विकास परिषद की जानकारी से संबंधित प्रतियोगिता होगी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page