Share

दिल्ली hellobikaner.in  देश में कोरोना से हालत फिर एक बार बिगड़ने शुरू हो रहे है। भारत में कुल 8 ऐसे राज्य है जहाँ पर कोरोना का संक्रमण सबसे ज्यादा फ़ैल रहा है। महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु,  गुजरात और छतीसगढ़ में देश के 81.90 प्रतिशत इन्हीं आठ राज्यों से दर्ज किए गए हैं।

महाराष्ट्र ने 57,074 (55.11 प्रतिशत) की संख्या के साथ सर्वाधिक दैनिक मामले दर्ज कराए हैं। 5,250 के साथ छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर है जबकि कर्नाटक ने 4,553 नए मामले दर्ज कराए हैं।

पिछले 24 घंटों में कोरोना से 478 लोगो की मौत हुई जिसमे महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौतें (222) दर्ज की गई जबकि 51 दैनिक मौतों के साथ पंजाब का दूसरा स्थान रहा।

 

भारत के कुल सक्रिय मामले 7,41,830 तक पहुंच चुके हैं। यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 5.89 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 50,233 मामलों की शुद्ध बढोतरी हुई है।

यह खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री गहलोत ने कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण को देख प्रधानमंत्री मोदी से की यह अपील ….

About The Author

Share

You cannot copy content of this page