hellobikaner.in

Share

बीकानेर hellobikaner.in कोलायत सरोवर में एक व्यक्ति की डूबने से मौत की खबर सामने आई है। कोलायत पुलिस के अनुसार मृतक बीकानेर के जयनायारण व्यास कॉलोनी सेक्टर नम्बर एक का निवासी है जिसका नाम  मदन सिंह बताया जा रहा है।

 

पुलिस ने बताया मृतक सिंह की उम्र लगभग 60 वर्ष की है आज सुबह 8 बजे के आसपास कोलायत सरोवर से ग्रामीणों की मदद से मृतक के शव को बाहर निकलवाया गया और शव मोर्चरी में रखवाया गया था जिसे अभी उसके बेटे देवेन्द्र सिंह सुपुर्द कर दिया गया है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page