Share

बीकानेर hellobikaner.in  कू्रजर गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलटने की खबर मिली हैं। घटना नोखा थाना क्षेत्र की है। जहां पर पांचू से नोखा जा रही क्रूजर गाड़ी उदासर के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी। मिली जानकारी के अनुसारन कू्रजर गाड़ी में एक दर्जन लोग सवार थें। जिनमें से करीब 9 लोग घायल हो गए। जिनको स्थानीय लोगों लोगों की मदद से बांगड़ी अस्पताल ले जाया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मोके पर पहुंची और हादसे की जगह का मुआयना किया। बताया जा रहा है कि घायल अवस्था में बीकानेर लाए गए नंदूसिंह, इन्द्रा, कन्हैयालाल, अनोखी, शारदा, कोमल, अंकु, अक्षय, अशोक का उपचार चल रहा है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page