hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in, बीकानेर। जिला पुलिस व डीएसटी की टीम ने हथियारो का जखीरा पड़ा है। आईपीएस आदित्य की अगुवाई में नोखा पुलिया के पास पुलिस ने नया शहर थाना के फरार श्रवण सिंह सोढा व सवाई सिंह इंदा को गिरफ्तार किया है।

पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी तेजस्वी गौतम ने बताया कि इससे 11 पिस्टल,20 मैगजीन 40 कारतूस बरामद किये है। आरोपी यह हथियार एमपी से खरीद कर संभाग के अन्य जिलों में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। सोढा के खिलाफ 24 मुकदमे दर्ज हैं। श्रवण सिंह नयाशहर थाने का हिस्ट्रीशीटर हैं। जो पेरोल से फरार चल रहा था। इस टीम एएसआई दीपक यादव,कांस्टेबल दिलीप,श्रीराम सहित अनेक जने शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने मीडिया को बताया की सोढा ने मध्यप्रदेश, बालोतरा, जालौर, बाड़मेर और जोधपुर में फरारी काटी। बीकानेर पुलिस ने सोढा की फरारी के बाद तलाश शुरू कर दी और पुलिस को यह आशंका थी की सोढा  किसी बड़े अपराध को अंजाम दे सकता है।

पुलिस को जैसे ही सूचना मिली की सोढा और उसकी गैंग के सदस्य अवैध हथियार लेकर आये है। इस सूचना के आधार पर नोखा पुलिस ने साइबर टीम के साथ मिलकर श्रवण सिंह सोढा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस लगातार सोढा के सोशल मीडिया अकाउंट पर नज़र रख रही थी। पुलिस ने की श्रवण सिंह सोढा हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डाला करता था।

 

पुलिस ने बताया की पूछताछ में सोढा ने बताया की वो नए युवकों के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करता था ताकि बाद में इन युवकों को गैंग में जोड़ा जा सके । गैंग को मजबूत करने के लिए श्रवण सिंह सोढा को नए लड़कों की तलाश थी।

जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई में साइबर टीम के एएसआई दीपक यादव की विशेष भूमिका रही है। यादव ने साइबर टीम में काम करते हुए इन बदमाशों पर तकनिकी तरीके से पीछा किया। जिससे आज ये बदमाश पुलिस की गिरफ्त में है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page