Share

शंकराचार्यजी को मिली है वाईश्रेणी की सुरक्षा, दो दिन गोपेश्वर बस्ती के जंगलेश्वर महादेव मंदिर में रहेंगे, 
नगर भ्रमण यात्रा का कई जगहों होगा पुष्पों से स्वागत

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in,                                            बीकानेर।  बीकानेर जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मंगलवार को बीकानेर पहुंच जाएंगे। 11 जून को शाम 5 बजे से जूनागढ़ के गढ़ गणेश मंदिर से निकलने वाली नगर भ्रमण यात्रा में शंकराचार्य के आसपास वाई श्रेणी की सुरक्षा के चलते 10 फीट का घेरा रहेगा। नगर भ्रमण यात्रा के अलावा धर्मसभा स्थल पर जंगलेश्वर महादेव मंदिर िशव-शिवा सदन में भी उनके गार्ड और पुलिस की व्यवस्था रहेगी। शंकराचार्य की टीम के मैम्बर सोमवार को बीकानेर पहुंच गए।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के आगमन को देखते हुए करीब 100 से ज्यादा संत-महात्मा भी बीकानेर पहुंचेंगे। इनके बीकानेर पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। मंगलवार शाम तक साधु-सन्यासियों का डेरा जंगलेश्वर महादेव मंदिर के आसपास लग जाएगा। वहीं मंगलवार से कार्यक्रम स्थल पर सिविल डिफेंस, होमगार्ड और एनसीसी के कार्यकर्ता सेवाएं देंगे। 11 जून को बीकानेर जिले में प्रवेश करते ही जगद्गुुरु अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बीकानेर में प्रवेश करते ही चरण पादुका पूजन का दौर शुरू हो जाएगा, जो 12 जून तक चलेगा। 12 जून को शाम 4 बजे से धर्मसभा होगी। इसके बाद भंडारा होगा। वहीं 13 जून को सुबह कार्यकर्ताओं का सम्मान का कार्यक्रम होगा। वहीं सनातन धर्म रक्षा मंच के संतोषानंद सरस्वती महाराज और सुरेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि धर्मसभा की तैयारियों काे सोमवार को अंतिम रूप दिया गया है। धर्मसभा स्थल पर 100 गुना 250 का डोम लगवाया गया है। 5 हजार वर्गमीटर का एरिया कवर किया गया है जिसमें लगभग 14 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्ष्था की गई है। वहीं 150 कार्यकर्ताओं की टीम स्वागत में जुटी हुई है।

इनके कंधों पर हैं ये जिम्मेवारियां :
कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी के कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि संतों की व्यवस्था रामचंद्र बेनीवाल, राहुल अग्रवाल, पांडाल व्यवस्था घनश्याम ओझा, पुखराज सोनी, मंच व्यवस्था मुरली पंवार, नंदकिशोर गहलोत, प्रशासनिक व्यवस्था मयंक स्वामी, ओम सोनगरा, सुधा आचार्य, बैनर व परिचय पत्र व्यवस्था गिरिराज जोशी, जयंत भादाणी, ललित ओझा, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित द्वारा की जाएगी। इसी तरह बिजली व्यवस्था राजू पारीक, सुरेंद्र स्वामी, परिवहन व्यवस्था परसों सोनी, नाथूराम कच्छावा, चिकित्सा व्यवस्था तनु सारस्वत, पुष्पा शर्मा, टैंट व साउंड व्यवस्था नारायण पुरोहित, शांतिलाल गहलोत, नगर भमण व्यवस्था तेजू गहलोत, अजय सांखला, मीडिया व्यवस्था रजनीश जोशी, मयंक स्वामी, वीडियो और फोटोग्राफी कन्हैयालाल भाटी, मुरली गहलोत, भोजन व्यवस्था पूनमचंद चौधरी, दीक्षा समारोह चरण पादुका पूजन संतोषनंद महाराज, पंडित भाईश्री, दीक्षा समारोह गायत्री प्रसाद शर्मा, प्रकाश पारीक के जिम्मे रहेगी। वहीं जयसिंह राजपुरोहित, जयश्री भाटी, कीर्ति भाटी, उषा भाटी, विमल बिनावरा, सीतारामसिंह देसलसर आदि भी व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page