hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikane.in,                                                  बीकानेर।  जिले  में शव मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। अभी मिली जानकारी के अनुसार  नापासर रेलवे ट्रैक पर सोमवार को एक युवक ने रेलवे ट्रैक पर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है की देर रात सिंथल के पास रेलवे ट्रैक पर इस युवक का सिर व शरीर अलग अलग हो गये।

 

पुलिस के अनुसार सिंथल के पास ट्रैक पर सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की बॉडी मिली है। नापासर पुलिस थाने सूचना मिलते ही मौके पर पहुँच कर देखा तो करीब 24 वर्षीय एक युवक ट्रेन के नीचे आ गया।

 

जिसकी धड सर से अलग हो गई थी, युवक के कानों में बालिया पहनी हुई है। उसका कद लगभग 5.30 फुट है। मेहंदी कलर लोवर, धारी दार टीशर्ट पहनी हुई है। पुलिस ने शव को जी आर पी पुलिस के ए एस आई के शुपुर्द किया है। नापासर पुलिस के अनुसार युवक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि आसपास के किसी गाँव का रहने वाला हो सकता है। इस संबंध में अगर किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो तो पुलिस को सूचना दे सकते हैं।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page