hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in, बीकानेर। जयपुर रोड से बीकानेर के लिए कोई अन्दर प्रवेश करता है तो पब्लिक पार्क में स्थित लिखे I love Bikaner से शहर की खूबसूरती नज़र आती है। असामाजिक तत्वो द्वारा शहर के मुख्य मार्गो पर छेडछाड करने का सिलसिला जारी है।

इस I love Bikaner लिखे को पहले भी कई बार असामाजिक तत्वो द्वारा तोड़ा गया है। इसको कई बार ठीक करवाया गया है लेकिन असामाजिक तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। जब कोई पब्लिक पार्क में घुमने जाता है तो इस I love Bikaner लिखे के साथ सेल्फी जरुर लेता है।

इस I love Bikaner लिखे में से किसी ने NER को तोड़ दिया है। शहर को सुन्दर बनाने के लिए प्रशासन द्वारा किये गए कार्य को बार बार तोड़ कर कोई क्या साबित करना चाहता है ये समझ में नहीं आ रहा?  बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि को इसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए जिससे आगे ऐसा न हो।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page