hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in, स्पोर्ट्स डेस्क। टी 20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद आज भारत का पहला टी 20 मुकाबला जिम्बाब्वे के साथ हुआ। जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम पूरी तरह से नई चेहरों के साथ उतरी। भारत जिम्बाब्वे के साथ 5 टी 20 मुकाबले खेलेगी।

टी 20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत को आज जिम्बाब्वे ने 13 रनों से हराया। शुभमन गिल की कप्तानी में आज हुए पहले टी 20 मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को 115 रनों पर रोका और जिम्बाब्वे को 9 विकेट आउट हुए। भारत 102 रनों पर ही आल आउट हो गई और वर्ल्ड कप में जीतने के बाद पहला टी 20 मुकाबला हार गई।

आई पी एल के सितारों से सजी इस भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुवेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि विश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार और खलील अहमद शामिल थे। शुभमन गिल इस आई पी एल में गुजरात की कप्तानी थी।

हालाँकि वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने एक भी मैच नहीं हारा था। भारत के रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविन्द्र जडेजा वर्ल्ड कप जीतने के बाद संन्यास की घोषणा कर दी थी। सूर्या और हार्दिक जैसे अनुभवी खिलाडियों को वर्ल्ड कप के बाद आराम दिया गया।आपको बता दें जिम्बाब्वे टूर के बाद भारत इसी महीने श्रीलंका से अपने  टी 20 मुकाबले खेलेगी।

टीम इंडिया 19.5 ओवर में 102 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर आखिर में 27 रन बनाकर आउट हुए। आवेश खान ने 16 रन का योगदान दिया। बाकी 8 कोई भी बैटर 7 से ज्यादा रन नहीं बना सका।

वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में शामिल संजू सैमसन और यशस्वी जयसवाल को इस जिम्बाब्वे टूर पर भारतीय टीम में जगह नहीं मिली,हालाँकि वर्ल्ड कप में इन दोनों ने एक भी मैच नहीं खेला था।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page