Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, www.hellobikaner.in, बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में आज बीकानेर पुलिस ने देह व्यापार का बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने यहां से आठ युवतियों को आजाद करवाया।

बीकानेर पुलिस को जय नारायण व्यास कॉलोनी में स्थित लांज में लड़कियों से देह व्यापार करवाने की शिकायत मिली थी। जिसमें दो विदेशी युवतियां भी शामिल थी।

पुलिस ने जब यहां कार्रवाई की तो सूचना सही पाई गई। इस लांज के एक रूम में आठ युवतियां बंद मिली। छह लड़ियां भारत के अलग अलग राज्यों की थी वही दो लड़कियां थाइलैंड की बताई जा रही थी।

पुलिस के पहुंचते ही लड़कियों ने बताया की उन्हें यहां जबरन लाया गया और देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा है। लड़कियों को नारी निकेतन भेज दिया गया।

पुलिस ने इस प्रकरण में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ जारी है। एक व्यक्ति जो सीकर निवासी बताया जा रहा है उसकी तलाश जारी है। इस संबंध में थाने में मामला भी दर्ज हुआ है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page