hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in, बीकानेर। गत दिनों संविदा कर्मचारियो ने बीकानेर पश्चिम विधानसभा के विधायक जेठानन्द व्यास को 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

 

संविदा कर्मचारियो ने अपनी सात सूत्रीय मांगों में कहा है की…

1. तमाम संविदा कर्मचारीयो के वेतन सम्बन्धी आ रही परिशानियों को दूर किया जाये और सम्मान जनक 15000-18000 रूपये महीने का वेतन तय किया जाये।

2. संविदा  कर्मचारियों की विधायक की देखरेख में 11 कर्मचारियों की कमेटी बनाई जाए जिसमें एक अध्यक्ष हो बाकि कार्यकारी सदस्य हो जो विधायक तक अपनी सीधी बात पहंचा सके।

3. जल्द ही लैब सहायक की भर्ती निकली जाये।

4.  कोविड के समय काम करने वाले सभी संविदा कर्मचारियों को सरकार द्वारा निकली भर्ती में प्राथमिकता दी जाये।

5. संविदा कर्मचारियों को कोविड के समय दी जाने वाली सहायता राशि दिलाई जाये।

7. जिन संविदा कर्मचारियों को हटाया गया उन्हें वापस लिया जाये।

8.  निविदा ( ठेका ) में लगे सभी कर्मचारियों को संविदा में लिया जाये और ठेका प्रथा बंद की जाये।

इस दौरान संविदा कर्मचारी संघ के नेता कर्मचारी नेता आबिद भाई , शिवरतन यादव , अशोक व्यास , दाऊ दयाल पुरोहित, मोहम्मद वसीम आदि शामिल थे।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page