hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in, बीकानेर । राजस्थान भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास के विवाद को लेकर विरोध जारी है। पहले राधामोहन दास की गाड़ी के ऊपर कांग्रेसी कार्यकर्ता ने विरोध किया। जिसके बाद विरोध के स्वर आज बीकानेर में भी दिखें। युवा कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा संभाग कार्यालय के बाहर प्रभारी अग्रवाल के पोस्टर पर कालिख पोत दी।

 

जिसके बाद हंगामा हो गया। घटना की सूचना के साथ ही बीछवाल पुलिस मौके पर पहुंची और कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने देहात यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा,शहर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, देवेन्द्र बिस्सा,फरमान कोहरी सहित 6 को गिरफ्तार किया है।

 

इस सम्बंध में देहात अध्यक्ष कूकणा ने बताया कि अग्रवाल लगातार कांग्रेसी नेताओं पर गलत बयानबाजी कर रहे हैं। जिसके चलते विरोध जारी रहेगा। कूकणा ने कहा कि पायलट के बारे में गलत बोलने पर आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और प्रभारी के पोस्टर पर कालिख पोती है।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page