Share
हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in, बीकानेर। कुछ दिनों से मोनिका राजपुरोहित उर्फ़ मोनू गुमशुदा थी। मोनिका की माता ने बीकानेर के जय नारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।
सूत्रों से पता चला है की आज बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और मोनिका राजपुरोहित उर्फ़ मोनू को सकुशल देचू थाना क्षेत्र से  दस्तयाब कर लिया है पुलिस  मोनिका राजपुरोहित व उसकी मां को जेएनवीसी थाने ले जा रही है।
बीकानेर एसपी तेजस्विनी गौतम ने इस कार्रवाई की जानकारी दी। अब पुलिस थाने में पूछताछ करेगी और पता लगाया जायेगा की मोनिका राजपुरोहित उर्फ़ मोनू इतने दिन कहाँ गायब थी। इस केस से जुडी ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहे हैलो बीकानेर न्यूज़ के साथ।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page