hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in, बीकानेर। बड़े बड़े शहर का कल्चर अब हमारे शहर में भी दिखाई देने लग गया है यहाँ भी लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले कपल की संख्या बढती जा रही है। लेकिन अभी मिली जानकारी के अनुसार लिव इन रिलेशनशिप रहने वाली एक महिला के साथ पार्टनर ने दरिंदगी की जिससे महिला को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार शहर के पवनपूरी क्षेत्र में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली एक महिला के साथ उनके पार्टर ने दरिंदगी की जिससे उसकी हालत ख़राब हो गई और उसे बीकानेर के पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर वीडियो को लेकर झगड़ा हुआ था।

बताया जा रहा है की महिला के शरीर पर मारपीट के काफी निशान दिखाई दे रहे है जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है की लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले इस कपल के बीच झगड़ा हुआ होगा।  इस मामले की सूचना मिलते ही बीकानेर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ट्रॉमा सेंटर पहुँच गई और पीड़िता के हाल की जानकारी ली।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला के परिजनों ने पीड़िता के साथ सरिए से मारपीट के आरोप करने का आरोप लगाया है। जय नारायण व्यास कॉलोनी पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला के बयान लिए जा रहे है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page