Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in,                                                 जयपुर।  भारत में दीपोत्सव का पर्व नजदीक आने के साथ ही सोने और चांदी की कीमत में रिकॉर्ड तेजी आ गई है। मंगलवार को सोने की कीमत में 300 रुपए जबकि चांदी की कीमत में 500 रुपए की तेजी आई। इसके बाद 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 80 हजार 300 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत बढ़कर एक लाख 300 रुपए पर आ गई है। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार दीपावली तक स्टैंडर्ड सोने की कीमत जहां 82 हजार रूपए के आंकड़े को पार कर सकती है। जबकि चांदी प्रति किलो की कीमत में एक लाख 5 हजार रुपए पर पहुंच सकती है।

 

जयपुर सर्राफा कमेटी की और से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80 हजार 300 रुपए पर आ गई है, जबकि 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत सोने की कीमत 75 हजार रुपए पहुंच गई है। सोना 18 कैरेट 61 हजार 500 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 48 हजार 500 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत एक लाख 300 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page