Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in,                                            जयपुर। राजस्थान में खाद्य सुरक्षा दल ने मिलावट के खिलाफ अभियान में मंगलवार को किशनगढ़ रेनवाल कृषि उपज मंडी में कार्रवाई की। खाद्य अति आयुक्त के नेतृत्व में प्राप्त सूचना के आधार पर किशनगढ़ रेनवाल की क़ृषि उपज मंडी में जांच कार्रवाई की गई। नकली होने के संदेह में 125 बोरी में भरी हुई करीब सात हजार 650 किलो सरसों का स्टॉक मंडी अधिकारियों और पुलिस की उपस्थिति में नमूना लेने के पश्चात सीज किया गया। यह सरसों प्रथम दृष्टयां मिट्टी से बनी हुई प्रतीत हो रही थी।

 

 


अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि यह कार्रवाई सरसों के नकली होने के संदेह में की गई है। जैसे ही सरसों को हाथ में लिया गया यह मिट्टी की तरह हो गई। नमूने को जांच के लिये खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला जयपुर भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार जिला कलेक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी के द्वारा गठित खाद्य सुरक्षा दल ने नीरज मार्केटिंग कंपनी, सूरजपोल मंडी के यहां से घी के नमूने लिए गए एवं केशव ब्रांड एक हजार 244 किलोग्राम घी सन्देह के आधार पर सीज किया गया।

 

 


एक अन्य कार्रवाई के तहत खाद्य सुरक्षा दल द्वारा शिव शक्ति मिष्ठान भंडार, अग्रवाल कैटर्स, आरडी पेठेवाला, श्री राम स्वीट्स रामगंज के यहां से मिठाई के नमूने जांच के लिये गए। आरडी पेठे वाले के यहां लगभग एक क्विंटल खराब चासनी भी नष्ट करवाई गयी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page