Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in                                जयपुर। राजस्थान में उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा दीपावली के त्योहार के मौके पर चलाये जा रहे उपभोक्ता संरक्षण अभियान के तीसरे दिन बुधवार को 90 फर्मो पर विधिक मापविज्ञान अधिनियम के अन्तर्गत कार्रवाई करके एक लाख 92 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इनमें डिब्बा बंद वस्तुएं नियम के तहत 19 फर्मो पर और 57 फर्मो पर सत्यापन प्रमाण पत्र एवं सत्यापित बाट माप नहीं पाये गये। दलाें ने फर्मों के विरूद्ध मौके पर ही नोटिस जारी करने की कार्रवाई की। यह अभियान 30 अक्टूबर तक नियमित रूप से चलाया जायेगा। सूत्रों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य व्यापारियों को उपभोक्ताओं के व्यापक हित में सही माप तौल करने के लिये प्रेरित करने के साथ ही उपभोक्ताओं को उनके मूल अधिकारों के बारे में सूचित किये जाने और उपभोक्ता हितों का संरक्षण करना है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page