Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in,                       नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1296 : संत ज्ञानेश्वर ने समाधि ली।

1415 : इंग्लैंड ने उत्तरी फ्रांस में एजिनकोर्ट की लड़ाई जीती।

1760 : जार्ज तृतीय ग्रेट ब्रिटेन के राजा बने।

1812 : अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर कब्जा किया।

1881 : स्पेन के महान चित्रकार, मूर्तिकार और बहुमुखी प्रतिभा के धनी पाब्लो पिकासो का जन्म।

1900 : यूनाइटेड किंगडम ने ट्रांसवाल पर कब्जा किया।

1902 : सांता मारिया ग्वाटेमाला में आये जबरदस्त भूकंप से 6000 लोगों की मौत।

1917 : बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) व्लादिमीर इलिच लेनिन ने रूस में सत्ता प्राप्त की।

1920 : आयरलैंड के कॉर्क के मेयर टेरेंस मैकस्वीनी का 74 दिनों के भूख हड़ताल के बाद निधन।

1924 : ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर 2 साल के लिए जेल भेज दिया।

1944 : द्वितीय विश्व युद्ध में यू.एस.एस. टैंग पनडुब्बी अपने ही टारपीडो का शिकार हो गई।

1945 : चीन ने जापान से ताइपे पर अधिकार किया।

1947 : कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत सरकार से पाकिस्तानी हमले के मद्देनजर मदद की अपील की।

1950 : चीन ने कोरिया की लड़ाई में उत्तर कोरिया का साथ देते हुए दक्षिण कोरिया के खिलाफ कदम रखा।

1951 : भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई।

1964 : भारत ने अपना पहला स्वदेशी टैंक ‘‘विजयंत’ विकसित किया।

1983 : अमेरिकी सेना ने राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के आदेश पर छोटे से कैरेबियाई द्वीप ग्रेनाडा पर कब्जा किया।

1990 : मेघालय के संस्थापक और राज्य के पहले मुख्यमंत्री विलियमसन अपांग संगमा का निधन।

1995 : प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।

2000 : अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यू.एस.ए.) 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस लौटा।

2001 : माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज एक्सपी जारी किया।

2005 : ईराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली।

2007 : तुर्की के युद्ध विमानों ने उत्तरी इराक के पहाड़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र में भारी बमबारी की।

2007 : एयरबस ए-380 की पहली यात्री उड़ान।

2008 : सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सज़ा सुनाई गई।

2009 : बगदाद में बम धमाकों से 155 लोगों की मौत और 721 घायल।

2012 : क्यूबा और हैती में ‘सैंडी’ तूफान से 65 लोगों की मौत, आठ करोड़ डॉलर का नुकसान।

2013 : नाइजीरिया में सेना ने आतंकवादी संगठन बोको हराम के 74 आतंकवादियों को मार गिराया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page