Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaenr.in,                                         बीकानेर।  तबियत बिगडऩे पर मेडिकल स्टोर से इलाज के चलते एक 28 वर्षीय युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। कोलायत निवासी अशोक पुत्र भगताराम नाई की तबियत खराब होने पर गांव के ही मेडिकल स्टोर पर उसे इंजेक्शन लगवाया गया व ग्लुकोज चढ़ाया जा रहा था की अचानक वह बेहोश हो गया।

स्थिति काबू से बाहर होते देखकर अशोक को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई भवंरलाल ने कोलायत थाना में इसकी सूचना दी है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page