hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क,  www.hellobikaner.in, बीकानेर। शहर एक वार्ड 72 व 73 के लोग इन दिनों ज्यादा परेशान है। इनके परेशानी की वजह नल में आ रहा गन्दा पानी है। इस गर्मी में वैसे भी पानी की खपत ज्यादा होती है उपर से इस गन्दा पानी की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

 

जानकारी के अनुसार ये समस्या बीकानेर के कई वार्डों में भी सामने आ रही है। शुद्ध और साफ पानी पहुचना जलदाय विभाग की जिम्मेदारी है। लेकिन इस पिछले 15-20 दिनों से नल में आ रहे गंदे पानी से लोग काफी नाराज है। वार्ड के बिन्नानी चौक, दुजारी चौक और ब्रह्मपुरी चौक में यह समस्या आ रही है।

इस वार्ड के निवासी गोवर्धन दास बिन्नाणी, राम ओझा, ब्रजरतन ओझा, ओम सुथार व राहुल ओझा ने हैलो बीकानेर को बताया की नल से आ रहा गन्दा पानी इतना गन्दा और बदबूदार होता है की घर में बनी पानी की टंकी पूरी गन्दी हो जाती है और घर में दिन भर बदबू आती रहती है।

 

हालाँकि यह समस्या पहले भी कई बार इस वार्ड आई थी। जिसे जलदाय विभाग ने ठीक कर दिया था लेकिन इस बार लगातार 15-20 दिनों से नल में आ रहे गंदे पानी से लोग काफी परेशान है। वार्ड के निवासियों ने इसकी शिकायत भी कर दी लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है।

hellobikaner.in

जानकारी यह भी सामने आई है कुछ देर गंदे पानी आने के बाद साफ़ पानी आ जाता है लेकिन तब तक पानी जाने का समय हो जाता है और लोगों के पानी की किल्लत रह जाती है। विभाग को इसका जल्द समाधान करना चाहिए। अन्यथा इस गंदे और बदबूदार पानी के सेवन से लोग बीमार पड़ सकते है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page