hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in, बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र के गोपेश्वर बस्ती इलाके में रहने वाली एक लड़की 27 मई को दोपहर को अचानक घर से निकल गई जिसका आज तक कोई जानकारी नहीं मिली है। लड़की के परिजन लड़की के घर से बिना बताये चले जाने के काफी परेशान है।

 

बीकानेर के गंगाशहर थाना पुलिस के चरण सिंह से मिली जानकारी के अनुसार गोपेश्वर बस्ती के पीएन पैलेस के पास रहने वाली मंजू बिस्सा पुत्री जगदीश बिस्सा 27 मई को दोपहर करीब एक बजे बिना बताये घर से निकल गई। परिवान जनों ने अपने रिश्तेदारों व अन्य जगहों पर काफी खोजबीन की लेकिन आज तक बालिका का कोई अता पता नहीं मिला है।

 

पुलिस ने बताया कि बालिका के फोन को सर्विस लाइन पर दे दिया है जल्द ही बालिका तक पहुंच जायेंगे। हैलो बीकानेर आप से निवेदन करता है की अगर आपको कही पर बालिका दिखे तो तुरंत इन नंबरों पर संपर्क कर सूचना देवें मो. 8561841602 (जगदीश प्रसाद बिस्सा)

About The Author

Share

You cannot copy content of this page