Share

हैलो बीकानेर,www.hellobikaner.in, लूणकरणसर, (लोकेश बोहरा)। लूणकरणसर जीएसएस में कबाड़ में अज्ञात कारणो से आग लग गई। क्षेत्र में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। मौके में पुलिस प्रशासन प्रशासनिक अधिकारी और पंचायत समिति सदस्य महिपाल सिंह सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर ट्रैक्टर टेंकर से आग बुझाने के लिए प्रयास कर रहे थे।

 

गनीमत रही हवा विपरीत दिशा में रही जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। उपखंड अधिकारी ने बीकानेर अग्निशमन को बुलाया और आग पर काबू पाया।

 

अगर पुलिस प्रशासन सामाजिक कार्यकर्ता नहीं होते तो बहुत बड़ा नुकसान हो जाता। मौके पर उपखंड अधिकारी राजेंद्र कुमार थाना अधिकारी गणेश कुमार विश्नोई पुलिस कर्मी वीरेंद्र कालेर, हजारी सिंह भाटी, जीएसएस के कर्मचारी, आदि मौजूद थे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page