hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in, बीकानेर। शहर में एक तरफ युवा नशा, जुआ और सट्टे की गिरफ्त है वही दूसरी तरफ कुछ युवा परिवार, समाज और शहर का नाम रोशन कर रहे है। इसे शहर के लिए बड़े गौरव का पल कह सकते है।

खेल की दुनिया में हम क्या क्या मुकाम हासिल कर सकते है इसका सीधा उदहारण इन पांचों युवाओं ने पेश किया है। सरकारी नौकरी के बाद भी इन युवाओं इस उपलब्धि को हासिल किया ये बड़ी बात है।

शहर की तंग गलियों से निकल कर कड़ी मेहनत के बाद बीकानेर के पांच युवाओं को राष्ट्रीय क्रिकेट कोच की उपाधि मिली है।  बीकानेर शहर के 5 खिलाड़ियों को एक साथ “भारतीय खेल प्राधिकरण” (NSNIS) द्वारा राष्ट्रीय क्रिकेट कोच की उपाधि प्रदान की गई।

भारतीय खेल प्राधिकरण के द्वारा खिलाड़ियों की परीक्षा ली गई एवं संस्थान के अंतर्गत इनका शारीरिक परीक्षण भी किया गया। तत्पश्चात इन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट कोच की उपाधि प्रदान की गई। जिसके अंतर्गत शारीरिक शिक्षक – शिवम आचार्य, गौरव पुरोहित, शरद जोशी, ज्ञान प्रकाश पुरोहित एवं नीरज मारू को उपाधि प्रदान की गई।

hellobikaner.in

इन पाँचों युवाओं की उपलब्धि पर शहर के क्रिकेट खिलाडियों में बड़ा उत्साह है। इन पाँचों को राष्ट्रीय क्रिकेट कोच उपाधि मिलने पर शहर के वरिष्ठ क्रिकेट खिलाडी सुनील आचार्य, राजेश ओझा, आदित्य कल्ला, सुखदेव ओझा, बबलू छंगानी, दिनेश पुरोहित, बाबु रंगा, अविनाश पुरोहित, श्रवण खत्री व नवयुवक खिलाडी विमल पुरोहित, अनुराग उपाध्याय, कपिल हर्ष, दामोदर पुरोहित, अभिषेक हर्ष, जय कुमार, सुभम जोशी, अभिषेक ओझा  व गोरव ओझा ने ख़ुशी जाहिर की और इन पाँचों की उज्जवल भविष्य की कामना की।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page