Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in                                     हनुमानगढ़।  राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के फेफाना थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद रविवार को दो-तीन लोगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि एक अन्य युवक को घायल कर दिया।  पुलिस के अनुसार लाल खां की ढाणी में मानसिंह (35) सुबह करीब आठ बजे अपने घर के बाहर बैठा था। उसके पास ही पड़ोस का एक युवक मांगीलाल सहारण भी मौजूद था। उन्होंने बताया कि इतने में दो-तीन व्यक्ति आये और उन्होंने दोनों पर गोलियां चला दी।

गोली लगने से मानसिंह की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि मांगीलाल घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गयी है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये। शर्मा ने बताया कि मानसिंह का अपने ही गांव में मुस्लिम समुदाय के दो-तीन व्यक्तियों से रंजिश चली आ रही थी। कल रात गांव में जागरण हो रहा था। इसी दौरान इन दोनों पक्षों में मामूली सी बात को लेकर कहासुनी हो गई। तब वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर रवाना कर दिया। सुबह उन्हीं लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उनकी तलाश की जा रही है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page