hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in, बीकानेर। लगातार तार बढ़ रहे अपराध के दौरान एक मामला टोल नाके का सामने आया है जानकारी के अनुसार एनएच 911 स्थित टोल नाके पर फायरिंग करने और कर्मचारियों के साथ मारपीट कर रूपये लूटने सम्बन्ध में मामला दर्ज करवाया गया है।

दंतौर पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार घटना भारतमाला रोड एनएच 911 स्थित टोल नाका की है। इस संबंध में टोल मैनेजर कमल किशोर ने बरसलपुर 95 आरडी निवासी सुजान सिंह सोढा, उम्मेद सिंह सोढा, बलवीर सिंह सोढा, स्वरुप सिंह सोढा, खेत सिंह सोढा व अन्य के खिलाफ दंतौर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। घटना 24 सितंबर की है।

 

परिवादी ने दंतौर पुलिस को बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर टोल नाका पर कर्मचारियों के साथ मारपीट की। जब कर्मचारियों ने रोकने का प्रयास किया तो जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और टोल पर काम कर रहे कर्मचारियों से कम्प्युटर, सरवर, केश के करीब दस हजार रूपए लूट कर ले गए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच जेठाराम उनि थानाधिकारी दंतौर को सौपी है जानकारी के अनुसार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page