hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में फायरिंग का एक और मामला सामने आया है। शहर के जस्सूसर गेट पर फायरिंग से दहशत का माहौल बन गया। फायरिंग में युवक बाल बाल बच गया। इस सम्बन्ध में नया शहर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

 

 

 

शहर के नया शहर पुलिस थाने में बीकानेर के खतुरिया कॉलोनी निवासी तपेश सारण ने मामला दर्ज करवाया है। तपेश ने पुलिस को बताया की वह काफी लम्बे समय से जयपुर काम करता हूँ। तपेश ने बताया की दिनांक 8-11-2023 की रात करीब 9.30 बजे जसूसर गेट के अन्दर 2-3 अन्य दोस्तों के आने का इन्तजार कर रहे थे। तभी एक मोटर साईकिल पर माधव पारीक व अन्य एक लडका आया और माधव पारीक ने जान से मारने की नियत से मेर पर 2 फायर किये।

 

 

तपेश ने बताया की  मैं नीचे झुक जाने कारण बच गया अन्यथा  फायर मेरे छाती पर लगता अन्य लडका बाईक चला रहा था। माधव पारीक र्बाइक के पीछे बैठा था । माधव पारीक ने जाते हुए  मुझे धमकी दी की, आज बच गया आईन्दा जिन्दा नही छोडूंगा।

 

इस शिकायत पर नया शहर पुलिस ने धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस माधव पारीक का भी पता लगा रही है। इस मामले की जांच सुभाष चन्द्र एस आई को सौपी है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page