Share

मास्को/कीव hellobikaner.in जंग के नौंवे दिन रूसी सेना की गोलीबारी से जपोजिरिया न्यूक्लियर प्लांट में आग लग गई थी। जिसे फायर फाइटर्स ने कुछ ही घंटों में बुझा दिया। इसके पहले प्लांट निदेशक अलेक्जेंडर स्टारुख ने भी जपोरिजिया के सुरक्षित होने की खबर दी थी। रूसी सेना ने प्लांट की एडमिन और कंट्रोल बिल्डिंग में कब्जा कर लिया है। प्लांट में हुए हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली है।

यूएस प्रेसिडेंट बाइडेन ने रूस से बात करके जपोरिजिया में इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स को अंदर जाने की परमिशन देने की अपील की थी।

इस बीच पौलेंड में भारतीयों को लेने गए रिटायर जनरल वीके सिंह ने जानकारी दी कि कीव में एक और भारतीय छात्र को गोली लगी है, जिसका इलाज चल रहा है।

जपोरिजिया प्लांट में ब्लास्ट से खतरा क्यों
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने शुक्रवार सुबह बताया कि रूसी सेना यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट जपोरिजिया पर रूस ने चारों तरफ से गोलीबारी की। प्लांट में आग पहले ही भड़क चुकी है। अगर इसमें ब्लास्ट होता है, तो यह चेरनोबिल से 10 गुना बड़ा होगा। जहां 6 न्यूक्लियर रिएक्टर हैं। पावर प्लांट की साइट के पास रेडिएशन के हाई लेवल का पता चला है। यह प्लांट यूक्रेन के इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन लगभग 25% बनाता है।

इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) ने ट्वीट में बताया कि-आईएईए स्थिति के बारे में यूक्रेनी अधिकारियों के संपर्क में जपोरिजिया न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हो रही गोलाबारी से वाकिफ है। IAEA के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने यूक्रेन के प्रधान मंत्री डेनिस श्मायगल और यूक्रेनी न्यूक्लियर रेग्युलेटर और ऑपरेटर के साथ बात की। उन्होंने फोर्सेस को रोकने की अपील की है। उन्होंने रिएक्टरों के ब्लास्ट से गंभीर खतरे की चेतावनी दी है।

अपडेट्स…

  • एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) का कहना है कि वह रूस और बेलारूस से जुड़े कारोबार को सस्पैंड कर देगा। AIIB चीनी राष्ट्रपति शी के दिमाग की उपज है, जिसे वर्ल्ड बैंक और IMF के पश्चिम के डोमिनेंस मुकाबला करने के लिए 2016 में लॉन्च किया गया था।
  • एजेंसी AFP के मुताबिक अमेरिका रूस के सबसे धनी शख्सों में से एक अलीशेर बुरहानोविच उस्मानोव के साथ 19 रूसी शख्सियतों, उनके परिवार के सदस्यों, करीबियों का वीजा बैन कर रहा है, यानी अब वे कभी अमेरिका नहीं जा पाएंगे। इनमें पुतिन के प्रेस सचिव पेसकोव भी शामिल हैं।
  • गूगल और ट्रिप एडवाइजर ने बेलारूस, रूस और यूक्रेन में नक्शे, रेस्तरां, होटलों का रिव्यू कर रही वॉर न्यूज को ब्लाॅक कर दिया है। दोनों का इस्तेमाल रूसियों को युद्ध की खबर देने के लिए किया जा रहा था, जिनके पास अब केवल सरकारी जानकारी पहुंच रही है।
  • ब्रिटिश पीएम जॉनसन ने जपोरिजिया पर हमले के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर पूरे यूरोप को खतरे में डालने का आरोप लगाया।
  • यूएस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक प्लांट से रेडिएशन लेवल बढ़ने का का कोई संकेत नहीं दिखा है, और वे बारीकी से इसकी निगरानी कर रहे हैं।
  • युद्ध के बीच यूएन ने अनुमान जताया है कि रूसी हमले की वजह से 10 लाख यूक्रेनियों को वतन छोड़कर दूसरे देशों में शरण लेनी पड़ी है। यूएन के प्रवक्ता ने कहा कि यूक्रेन में हमले से 209 नागरिकों की जान गई है, 1500 से ज्यादा नागरिक घायल हुए हैं।
  • बाइडेन प्रशासन ने यूक्रेन को 10 अरब डॉलर (करीब 75 हजार 911 करोड़ रुपए) सहायता राशि देने का प्रस्ताव अमेरिकी कांग्रेस को भेजा है। परमिशन मिलने के बाद यह पैसा यूक्रेन भेजा जाएगा।
  • यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने पुतिन से अपील की है कि युद्ध तुरंत रोककर सैनिक को वापस जाने का आदेश दें। जेलेंस्की का यह बयान ऐसे समय में आया, जब रूस और यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की वार्ता खत्म हो गई।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page