hellobikaner.in

Share

बीकानेर hellobikaner भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशअध्यक्ष सतीश पूनिया व युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा के निर्देशानुसार आज बीकानेर सहित राजस्थान के सभी जिलों में भाजयुमो जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। 

बीकानेर शहर से वेद व्यास और बीकानेर देहात से जसराज सींवर को अध्यक्ष बनाया गया है दोनों ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता है और युवाओं में इनकी अच्छी पकड़ है। बीकानेर में बीते कुछ महीनों से भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष पद के लिए सुगबुगाहट चल रही थी आज संगठन ने इन दोनों नामों पर मुहर लगा दी है।

श्रीगंगानगर से इश्वरजीत सिंह, हुनमानगढ़ से सुशील जोशी व चूरू से मदन गोपाल को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page