Share

बीकानेर hellobikaner.in  नया शहर पुलिस थाने के पास एमएम ग्राउंड में रखे द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्थान के तीरंदाजी उपकरण आज सुबह कुछ असामाजिक तत्वों ने जला दिए।

यह शरारत किसकी  हो सकती है, इसका पता नहीं चल सका है। संस्थान के गुरु गणेश व्यास ने इस संबंध में नयाशहर थाने में प्रार्थन पत्र देकर कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इस घटना के बाद संस्थान के सदस्य एवं खिलाड़ी हैरत में है।

सचिव राहुल व्यास ने इसके लिए पुलिस अधीक्षक एवं जिला पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। राहुल व्यास ने रोष जताते हुए कहा है कि कर्फ्यू सरीखे हालातों में भी इस तरह के असामाजिक तत्वों के हौंसले बुलंद है। बताया जा रहा है कि मैदान में रखे टारगेट बोर्ड व अन्य उपकरण जलाए गए हैं।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page