Share

श्रीगंगानगर hellobikaner.in बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर जिले में रावला थाना क्षेत्र में पाकिस्तान सीमा के निकट ग्राम पंचायत चक 12 केएनडी के चक 23-केडी में अपने बुजुर्ग पिता की लट्ठ से हत्या करने के आरोपी युवक को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।

 


पुलिस ने बताया कि मृतक गुरुदेवसिंह उर्फ देवसिंह जटसिख (70) का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। मृतक के भाई जरनैलसिंह द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर प्रकाश पर कत्ल का मामला दर्ज किया गया है।

 


छोटे बेटे प्रकाश से गुरदेवसिंह का काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक गुरुदेवसिंह की 20 बीघा जमीन है। प्रकाश बार-बार पिता से मांग कर रहा था कि उसे उसके हिस्से की जमीन देकर अलग कर दिया जाए। इस बात को लेकर पिता-पुत्र में कई दिनों से विवाद चल रहा था।

 

 

प्रकाश नशा करने का आदी भी है। कल शाम को पिता से बोलचाल होने के बाद वह घर से चला गया। लगभग 10 बजे वापस आया तो घर के मेन गेट के पास गुरदेवसिंह सोया हुआ था। प्रकाश ने आते ही सोए हुए पिता पर लटक से वार कर दिए। गुरदेवसिंह को उसकी पत्नी ने बचाने के प्रयास किए लेकिन उसे मारपीट कर प्रकाश ने बता दिया। सिर में गहरी चोट लगने से गुरदेव सिंह की वही मृत्यु हो गई।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page