hellobikaner.com

Share

बीकानेर hellobikaner.com साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर कम्बार की अध्यक्षता में अकादेमी के कायर्कारी मंडल की नई दिल्ली में संम्पन हुई बैठक में आज 23 लेखकों को साहित्य अकादेमी युवा पुरस्कार 2022 के लिए अनुमोदन किया गया है। इन लेखकों की पुस्तकों को त्रिसदस्यीय निर्णायक मंडल के निर्धारित चयन प्रक्रिया का पालन करते हुए पुरस्कार के लिए चुना गया है।

 

 

राजस्थानी भाषा का युवा पुरस्कार नोहर के आशीष पुरोहित को मिला है। आशीष पुरोहित कविता कोश के राजस्थानी विभाग के सह संपादक हैं। आशीष को उनकी काव्य कृति “अैनांण” के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा।

अकादेमी के सचिव के श्रीनिवासन राव ने बताया कि दिल्ली में अकादेमी के अध्यक्ष चंद्रशेखर कंबार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 23 भारतीय भाषाओं में युवा पुरस्कारों का अनुमोदन हुआ। मराठी में बाद में पुरस्कार की घोषणा की जाएगी। युवा पुरस्कार के रूप में युवाओं को 50,000 रुपए व स्मृति चिन्ह एक समारोह में प्रदान किए जाएंगे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page