hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, www.hellobikaner.com,          बीकानेर। भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सभी 200 विधानसभा सीटों पर परिवर्तन संकल्प यात्रा के माध्यम से जनता तक पहुंची और आज जयपुर में इसके समापन पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी को जीत का मंत्र देने पहुंचे है।

 

 

 

यात्रा का प्रदेश में सब जगह पार्टी के कार्यकर्ताओं और टिकट के दावेदारों ने जोर शोर से स्वागत भी किया और अपना अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया। आज यात्रा के समापन कार्यक्रम में भी प्रदेश भर से भाजपा के कार्यकर्त्ता जयपुर के लिए रवाना हुए और इसी क्रम में बीकानेर पश्चिम से भाजपा नेता और टिकट की दावेदारी जताने वाले अरुण आचार्य अपने काफिले के साथ राजधानी पहुंचे हैं।

 

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार आचार्य के नेतृत्व में संगठन से जुड़े कई कार्यकर्त्ता गाड़ियों में सवार होकर काफिले के रूप में जयपुर गए हैं। राजनीती के जानकारों की माने तो यात्रा के समापन के पश्चात् भाजपा कभी भी अपनी पहली सूची जारी कर सकती है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page