hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in,                      बीकानेर सावन मास के अंतिम दिन सोमवार को फूलनाथ बगीची में महादेव का बाबा बर्फानी स्वरूप श्रृंगार किया गया। पंडित राजेश भोजक के नेतृत्व में भगवान शिव का अभिषेक और पूजा अर्चना की गई।

 

 

इस दौरान गोवर्धन व्यास, लालचंद व्यास, राजेश व्यास , केदार व्यास, पंडित सोम नारायण,पंडित अमरनाथ व्यास, शिव नारायण, निर्मल व्यास, मोहित कैलाश मारू, प्रवीण सेवग और केशव आचार्य आदि की भागीदारी रही। पंडित भोजक ने बताया कि गत 20 वर्षों से यह विशेष श्रृंगार किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां दर्शन किए।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page