hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in                                       बीकानेर। आज के मॉडर्न समय में स्मार्ट फोन और उस फोन में मौजूद ढेरों ऐप्स हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं। ये ऐप्स हमारा मनोरंजन तो करते हैं, साथ ही हमें जरूरी सेवाएं भी देते हैं। अब तक हमें लगता था कि प्ले स्टोर में मौजूद ऐप्स तो सुरक्षित हैं। हम किसी भी ऐप को आंख मूंदकर डाउनलोड कर लेते थे। लेकिन सावधान, ठगों और क्रिमिनलों की नजर से अब प्ले स्टोर भी अछूता नहीं है।

 

 

 

साइबर क्रिमिनल कुछ ऐसे नकली ऐप बना रहे हैं, जिन्हें इंस्टॉल करने के बाद आपकी पर्सनल जानकारी लीक हो सकती है या फिर आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। इसी को लेकर भारत सरकार के सिक्योरिटी पोर्टल ‘साइबर दोस्त’ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (द्विटर) पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने एक इमेज शेयर करते हुए बताया है कि गूगल प्ले स्टोर पर Union- Rewards.apk  नाम से एक ऐप मौजूद है।

 

 

 

 

ये ऐप देखने में यूनियन बैंक के असली ऐप जैसा लगता है, लेकिन यह एक फेक एंड्रॉयड ऐप है। इससे पहले भी साइबर दोस्त फेक लोन ऐप्स और फेक स्टॉक ट्रेडिंग ऐप से अलर्ट रहने की चेतावनी दे चुका है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page