corona virus

corona virus

Share

बीकानेर hellobikaner.in  होली से पहले कोरोना के बढ़ते एक्टिव केस ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। बीकानेर में धीरे धीरे कोरोना रोगियों की संख्या वापस बढती जा रही है। आज शनिवार सुबह आई रिपोर्ट के अनुसार फिर दो नए कोरोना पॉजीटिव केस सामने आ गए हैं। बीकानेर में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 24 हो गईं है। फ़रवरी में कुल चार पॉजीटिव केस सामने आये थे।

इस बार कोरोना ने बीकानेर के गंगाशहर में डेरा डाला है पिछले दिनों में पॉजीटिव आये केस में अधिकांश गंगाशहर व उससे सटे भीनासर क्षेत्र के हैं। शनिवार को दो केस आए हैं, जिसमें एक गंगाशहर का है और दूसरा गंगाशहर से सटे गोपेश्वर बस्ती का है। दोनों में एक 55 और दूसरा 65 वर्ष का पॉजीटिव केस है। पिछले एक सप्ताह में अकेले गंगाशहर में दस से अधिक केस आने की सूचना है।

वैक्सीनेशन अभियान परवान पर

कोरोना के विरूद्ध टीकाकरण का अभियान धीरे-धीरे परवान पर चढ़ रहा है। शुक्रवार को अब तक का सर्वाधिक टीकाकरण हुआ। सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि शुक्रवार को 60 वर्ष या अधिक आयु के 6,270 बुजुर्गों ने टीके लगवाए।

बीकानेर होली विशेष : ….इसलिए घर-घर में बनते है गोबर के भरभोलिए

45 से 59 वर्ष आयु के विभिन्न रोगों से ग्रसित 1,662 लाभार्थियों को भी पहली डोज दी गई। जिले में 75 सरकारी तथा 6 निजी अस्पतालों पर कुल मिलाकर 9,065 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया जिसमें कोविशील्ड वैक्सीन की 932 वाइल उपयोग में ली गई। किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव या साइड इफेक्ट सामने नहीं आए। आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सामानांतर रूप से अभियान चलाते हुए 89 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली डोज व 421 को दूसरी डोज दी गई। इसी प्रकार शेष रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स में 155 को पहली डोज व 468 को दूसरी डोज दी गई। निजी अस्पतालों पर 123 लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page