hellobikaner.in

Share

बीकानेर hellobikaner.in अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने आज नयाशहर थाने में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया की  सदर, नयाशहर व कोटगेट पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए चार लोगों (एक नाबालिग) को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह बताया की नयाशहर पुलिस को सूचना मिली कि गुड्डू उर्फ गुड्डिया पुत्र सत्तार खां निवासी सर्वोदय बस्ती जो रामपुरा फाटक के आस-पास अवैध हथियार लिये हुए घूम रहा है तथा अवैध हथियार लिये हुए कोई भी वारदात को अंजाम दे सकता है।

 

उक्त सूचना पर जिला विशेष टीम व नयाशहर थाना के उपनिरीक्षक चन्द्रजीत सिंह भाटी मय टीम द्वारा गम्भीरता से कार्य करते हुए रामपुरा फाटक पहुंच कर संदिग्ध गतिविधियों व संदिग्ध लोगों पर जिला विशेष टीन व पुलिस थाना नयाशहर मय टीम द्वारा कड़ी नजर बनाई रखी। इस दौरान टीम को संदिग्ध शख्स गुड्डु उर्फ गुड्डिया दिखाई दिया जो कि पुलिस टीम को देख कर वहां से भागने लगा जिस पर पुलिस टीम ने उसे मौका पर दबोच लिया। उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल मय चार जिन्दा कारतूस बरामद किये व आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस विशेष टीम ने गुड्डू, सीताराम, एक नाबालिग व अलराज को गिरफ्तार किया है।

 

आरोपियों के कब्जे से चार अवैध पिस्टल, चार कारतूस बरामद किये गए है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पूछताछ की जा रही है पुलिस ने बताया की बीकानेर शहर में ओर भी अवैध हथियार बरामद होने की संभावना है।

 

 

 

 

 

कार्रवाई करने वाली टीम में बेगराउन पुलिस थाना सदर, ओमप्रकाश सउनि पुलिस थाना नयाशहर, रामकरण सिंह सउनि जिला विशेष टीम बीकानेर, ताराचंद सउनि पुलिस थाना कोटगेट, हैड कांस्टेबल कानदान सादु, दीपक यादव हैड कानि (साईबर एक्सपर्ट), गजेन्द्रसिंह हैड कानि, कानि वासुदेव, लखविन्द्रसिह कानि, योगेन्द्रसिंह कानि, साईसिंह राईका कानि, अब्दुल सत्तार हैड कानि, वासुदेव कानि, लखविन्द्र सिंह कानि, योगेन्द्र सिंह कानि, सवाई सिंह राईका कानि, दिलिपसिंह कानि (साईबर सैल), पुनमचन्द डीआर, मुकेश कानि, रमेश कानि ड्राईवर, गणेशाराम कानि, महेन्द्र कानि, बुधराम कानि, प्रभुराम कानि, बाबुलाल कानि व अशोक कानि आदि शामिल थे।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page