hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                    बीकानेर। जेएनवी थाना क्षेत्र हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने इस प्रकरण में अज्ञात मुख्य आरोपी सहित तीन संदिग्धों को दस्तयाब किया है। इस सम्बन्ध में थाने मामला भी दर्ज करवाया गया है।

 

 

 

 

 

जेएनवी थाने में प्रकरण दर्ज होने के कुछ ही घंटों में बीकानेर पुलिस आरोपी को दस्तयाब करने सफलता हासिल कर ली। मृतक के भाई रिपोर्ट में बताया की मेरा छोटा भाई यश सायं 8 घर से निकल कर अपने दोस्तों के साथ जय नारायण वायस कॉलोनी आया हुआ था।

 

 

 

 

उसी समय कुछ कुछ अज्ञात युवकों ने मेरे भाई पर हमला करके चाक़ू घोप दिया। जिसे अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस पर प्रकरण संख्या 349/23 धारा 302, 34 भादस पुलिस थाना जेएनवी दर्ज किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है।

 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page