Raju Thehat 01

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़,।

 

राजस्थान में आज फिर एक बड़ा गैगवार हुआ है। इस गैंगवार में राजस्थान के हिस्ट्रीशीटर राजू ठेहट की हत्या कर दी गई है। यह घटना आज सुबह सीकर में पिपराली रोड पर हुई है।

 

 

जानकारी के अनुसार गैंगस्टर राजू ठेहट को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी। गोली लगने के बाद राजू की मौत मौके पर हो गई। इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

 

सीकर पुलिस एसपी कुंवर राष्ट्रदीप के अनुसार फायरिंग की घटना हुई है। जिसमें राजू ठेहट को गोली लगी है और उसकी मृत्यु हो गई है। 4 लोगों की घटना में शामिल होने की जानकारी है। CCTV में 4 लोग देखे जा रहे हैं, एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी है, जांच के बाद पूरा मामला सामने आएगा।

 

 

 

 

राजू ठेहट की हत्या से जुड़ा बड़ा अपडेट मिला है, जानकारी के अनुसार राजू ठेहट घर से बाहर आया था उस समय घर के बाहर दो शख्स खड़े थे। जिसमें से एक शख्स के पीली जैकेट और दुसरे की ब्लैक जैकेट पहनी हुई थी इसमें से एक ने राजू ठेहट के संग फोटो खिचवाने की डिमांड रखी। फोटो खिचवाने के तुरंत बाद ठेहट पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। बताया जा रहा है की लॉरेन्स बिश्नोई से जुड़े रोहित गोदारा गैंग ने हत्या की ज़िम्मेदारी ली है।

 

[web_stories title=”false” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”circles” /]

About The Author

Share

You cannot copy content of this page