Share

जयपुर hellobikaner.in राजस्थान के बेरोजगारों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है 9 साल से अटकी हुई भर्ती का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है आपको बता दें कि कांग्रेस सरकार में ही इस भर्ती को शुरू किया गया था 2013 में पंचायत राज विभाग में एलडीसी भर्ती को लेकर सरकार ने लगभग 19000 पोस्टों को भर्ती निकाली थी।

जानकारी के अनुसार पंचायती राज सचिव पीसी किशन ने दिया इस भर्ती को लेकर आश्वासन,  बेरोजगार एकीकृत महासंघ के  अध्यक्ष उपेन यादव के साथ हुई मुलाकात, पंचायती JEN भर्ती भी जल्द निकाली जाएगी।

इस भर्ती में कई अड़चनें पैदा हुई अब इस भर्ती को लेकर एक खबर सामने आई है इसमें लग रहा है कि इसी महीने इस भर्ती का कैलेंडर जारी होने वाला है बेरोजगारों के लिए यह बड़ी खबर इसलिए बन गई क्योंकि इस भर्ती का इंतजार पिछले 9 सालों से लोग कर रहे थे बताया जा रहा है इस भर्ती के लिए अब भी 10000 पद खाली पड़े हैं जिन पर भर्ती होनी है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page