hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,             बीकानेर। बीकानेर जिले से इस वक्त की बुरी ख़बर सामने आई है। पांचू थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला अपने तीन बच्चों के साथ कुंड में कूदने का मामला आया है। मां सहित तीनों बच्चों की मौत हो चुकी है।

 

 

 

 

 

घटना आज करीब करीब साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। स्वरूपसर की एक ढ़ाणी में 30 वर्षीय नैनू देवी मेघवाल अपने तीन बच्चों के साथ कुंड में डूबी मिली। कुंड घर के बिल्कुल पास था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतक बच्चों की पहचान छ वर्षीय पूजा, चार वर्षीय उर्मिला व एक वर्षीय भावेश के रूप में हुई है।

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार नैनू देवी के चार संतानें थीं। बड़ा बेटा दस साल का है। वह घटना के वक्त अपने दादा दादी व पिता के साथ दूसरे खेत में गया हुआ था। नैनू देवी की शादी 10-12 साल पहले हुई थी। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 

 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page