hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क,  www.hellobikaner.com, जयपुर। लम्बे समय से चल रहे कयासों पर आज विराम लग गई है आखिर राजस्थान को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया। भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान की अगले मुख्यमंत्री।

 

 

 

आज जयपुर भाजपा कार्यालय में हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम मुहर लग गई। कई चर्चित नामों में से आज भाजपा ने भजनलाल शर्मा के नाम पर मुख्यमंत्री मुहर लगा लगा दी। फोटो सेशन के बाद विधायक दल की बैठक शुरू हुई थी।

 

 

भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री। सांगानेर से पहली बार विधायक बने हैं शर्मा। भाजपा विधायक दल की बैठक में हुई घोषणा।

 

दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा डिप्टी सीएम बनाए गए हैं…

 

 

इससे पहले राजस्थान के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षकों, राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े, सरोज पांडे के साथ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, भाजपा नेता सीपी जोशी, वसुंधरा राजे और अन्य नेता जयपुर में भाजपा कार्यालय में एकत्र हुए।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page