Share

बीकानेर hellobikaner.in आज दिनांक तक धरणीधर कोविड सेन्टर में 9 पॉजिटिव मरीज भर्ती हुए। इस कोविड सेन्टर का संचालन धरणीधर ट्रस्ट कर रहा है। धरणीधर ट्रस्ट के सहयोग में विप्र फाउण्डेशन व अन्य सामाजिक कार्यकर्त्ता और सामाजिक संस्थाएं सहयोग कर रही है।

 

 

ट्रस्ट की मीटिंग में यह तय हुआ हम सब का स्वागत करते है मगर अपनी आजादी का हनन नहीं करने देगें। कैम्प का प्रभार देख रहे पूर्व उप-महापौर अशोक आचार्य ने बताया कि हमें प्रेरणा ट्रस्ट के मुखिया रामकिशन आचार्य ने दी है। ट्रस्ट के आनन्द कुमार जोशी ने बताया कि ट्रस्ट सदैव सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है। मरीजों के लिए दवाई और अन्य सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है।

 

 

यह कोविड सेन्टर शहर के लिए मिसाल बनकर उभरे यह ही ट्रस्ट का उद्धेश्य है एवं इसकी सूचना प्रशासन को दे दी गई है। विप्र के भँवर पुरोहित और कर्मचारी नेता कैलाश आचार्य ने परिसर को सेनेट्राइजर का काम करवाया विप्र के सदस्य अपनी सेवाऐं लगातार सेन्टर को दे रहे हैं। सचिव दुर्गाशंकर आचार्य ने कहा कि कोविड सेन्टर का दायरा और बढ़ाया जाएगा 50 की क्षमता को बढ़ाकर और ज्यादा करने का काम प्रगति पर है। ट्रस्ट के एवं सहयोगकर्ता बीडी आचार्य मालचंद सुथार, अनिल आचार्य (अन्नाकटी) पुरूषोतम स्वामी, राहुल व्यास सुनील रामावत आदी निरतंर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page