hellobikaner.in

Share

बीकानेर hellobikaner.in  प्रदेश के करौली जिले हुई हिंसा को लेकर दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच बयानों के बाण तो चल ही रहे है। करौली में हिन्दू धर्मयात्रा के दौरान पथराव के बाद घायल लोगो के लिए भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या द्वारा न्याय यात्रा का आह्वान था। इस न्याय यात्रा के लिए प्रदेश से आज बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता इकट्ठे हुए ।

 

इस यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के साथ बीकानेर देहात भाजयुमो जिला अध्यक्ष जसराज सिंवर, भाजयुमो नेता भवानी पाईवाल, जिला महामंत्री प्रदीप सारस्वत, सोशल मीडिया जिला संयोजक विक्रम राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष मदन सोनी, ओबीसी मोर्चा के मुल्तान सेवग समेत सभी भाजपा नेता पहले घायलों से मिलने एसएमएस अस्पताल पहुंचे।

 

वहां से करौली के लिए रवाना हुवे लेकिन पुलिस ने करौली से 40 किलोमीटर पहले ही भारी पुलिस बल से भाजपा नेताओ को रोक दिया। कई दफा पुलिस और भाजपा कार्यकर्ता आमने सामने हुवे तो तनाव की स्थिति बनी। आखिरकार पुलिस ने भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया और जबरन सीमा से बाहर छोड़ा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page