hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर।  शहर के अनुरुनी क्षेत्र में गोवंश पर तेज़ाब या केमिकल फेकने का मामला सामने आया है। कई गोवंश तेज़ाब या केमिकल से घायल हुई है। मौके पर पुलिस पहुची गई है, मौहल्ले वासियों में आक्रोश दिखाई दे रहा है।

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार मोहता चौक में कुछ दिन पहले कुछ गोवंश घायल अवस्था में दिखाई दी। मौहल्ले वासियों का मानना है की गोवंश तेज़ाब या कोई अन्य केमिकल फेका गया है जिससे वो बुरी तरह से घायल हुई है। जब मौहल्ले वासियों को इसकी जानकारी मिली तो मौहल्ले वासियों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। आज इस सम्बन्ध में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है।

 

 

कल रात परमाथ सेवा समिति के सदस्य इन घायल गोवंश के ईलाज के लिए मोहता चौक पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में दिखाई दे रहा है की कुछ गोवंश बुरी तरह से घायल हुई है। वीडियो में मौके पर पुलिस भी दिखाई दे रही है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page