hellobikaner.in

Share

बीकानेर hellobikaner.in  लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। गंगाशहर थाने के एएसआई ईश्वर सिंह के अनुसार नया बस स्टैंड, नई लाइन निवासी 45 वर्षीय मनोज पुत्र रामेश्वर नाई ने आज सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चरी में रखवाकर परिजन थाने में रिपोर्ट देने आए।

 

परिजनों के अनुसार मनोज ने सुबह सात बजे चाय पी। साढ़े आठ बजे कमरे में जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे से झूलता मिला। ASI ईश्वर सिंह ने बताया कि परिजनों ने पहले रिपोर्ट देकर मर्ग दर्ज करवा दी। अब पोस्टमार्टम के समय मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही। मुकदमा होने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा।

 

ASI के अनुसार परिजनों ने कहा कि मनोज को कुछ लोगों द्वारा परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि पैसे के लिए उसे परेशान किया गया, इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। ख़बर लिखने तक पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही थी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page