mahaveer ranka

mahaveer ranka

Share

बीकानेर hellobikaner.com रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से श्रमिक दिवस पर कृषि मंडी में 500 मास्क व 50 सेनेटाइजर का वितरण किया गया।

नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि कृषि मंडी में मजदूरों को श्रमिक दिवस की बधाई दी गई तथा कच्ची आढ़त व्यापार संघ के अध्यक्ष जगदीश पेड़ीवाल के सान्निध्य में मास्क व सेनेटाइजर वितरण कर उनकी मेहनत व कर्मठता को नमन किया गया।

इस दौरान नवरतन डागा, कुलदीप यादव, पार्षद राजेन्द्र शर्मा,  मोहम्मद ताहिर, रमेश भाटी, पवन सुथार, टेकचन्द यादव आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page