hellobikaner.in

Share

बीकानेर hellobikaner.in कर्मा बाई जाट महिला संस्था के बीकानेर इकाई आज प्रताप बस्ती में जाकर आर्थिक रूप से कमजोर एवं हाशिए पर जीवन व्यतीत करने वाली महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम किया।

 

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अलका चौधरी ने क्षेत्र की करीब 50 महिलाओं से बातचीत कर उनकी रोजमर्रा की जीवन शैली को जाना तथा समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए संवाद किया, इस अवसर पर  सुमन मंडा ने कहा के महिलाएं दृढ़ इच्छा शक्ति रखें तो कुछ भी हासिल कर सकती हैं।

कर्मा बाई जाट महिला संस्था द्वारा नए वर्ष की शुरुआत के अवसर पर इन महिलाओं को शॉल वितरित किए गए, बातचीत के दौरान बस्ती की महिलाओं की मांग के अनुसार एक कमरे मैं सिलाई मशीन व प्रशिक्षण की व्यवस्था के लिए ठोस कदम उठाने की बात हुई, संवाद कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी डॉक्टर अंबिका ढाका, रजनी चौधरी, तारा चौधरी, वीणा आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page